काका सिंगर | life story of kaka singer

Rate this post
success life story of kaka singer
 success life story of kaka singer
 

काका सिंगर की सफलता की कहानी 

 (success life story of kaka singer)

पंजाबी सिंगर काका जो की हाल ही में अपने 2-3  गानों की वजह से बहुत ज्यादा फेमस हो गए है उनकी लाइफ की सक्सेस स्टोरी बहुत ही प्रेणना दायक है तो आईये जानते हैं काका पंजाबी सिंगर की सक्सेस लाइफ स्टोरी के बारे में।
 

काका का जन्म और माँ बाप 

काका का जन्म पंजाब के  छोटे से गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पापा मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी मां घर संभालती है। काका का एक बड़ा भाई भी है जो प्राइवेट जॉब करते हैं। 

 

काका की पढ़ाई

काका ने अपने गांव से 10th  करने के बाद अपने डिप्लोमा करके बीटेक किया। काका को बचपन से ही गाने का बहुत शोख था उनकी आवाज बहुत ही अच्छी थी और उन्हें अपनी आवाज के कारण तारीफ मिलती थी। काका अपने स्कूल में एनुअल फंक्शन में गाया करते थे।

 काका अपने बड़े भाई से काम पढाई करते थे जबकि उनके बड़े भाई बहुत पढाई करते थे। काका अपनी आर्थिक स्थिति के कारण गाने रिलीस नहीं कर पा रहे थे। 

ये भी जाने : success story of narendra modi in hindi

 

जॉब

कॉलेज की डिग्री मिलने के बाद वह जॉब ढूंढ़ने लगे लेकिन उनके उनके रंग के कारण जॉब नहीं मिल पा रही थी।  लेकिन कुछ समय बाद वह जॉब ढूंढ़ने में सफल रहे और उन्हें चंडीगढ़ में जॉब मिल गई। इसके बाद उन्होंने बहुत सी जॉब की।

 

पहला गाना 

 आर्थिक  स्थिति अच्छी हो जाने के बाद उन्होंने 2019 के नवम्बर में एक गाना रिलीस किया जिसका नाम सुरमा था पर लोगो द्वारा यह ज्यादा पसंन्द नहीं किया गया।  इस तरह उनका पहला गाना कामयाब नहीं हुआ। 

 

सफलता

मार्च 2020 में लॉक डाउन  के कारण काका जॉब छोड़कर घर आ गए। लॉक डाउन के कारण वह सारा दिन घर में रहते थे और हारमुनियम के साथ गाना गाते और  लिखते थे।

इन्ही दिनों काका ने एक गाना लिखा और इसे गाने के लिए हानी रिकॉर्ड स्टूडियो में चले गए उनका कैह लैणं दे  गाना इस कम्पनी को उनका गाना बहुत अच्छा लगा और उस गाने को लॉन्च करने के लिए तैयार हो गए।

 रिलीस होते ही ये सोंग वाइरल हो गया उन्हें उम्मीद नहीं थी की ये गाना उन्हें स्टार बना देगा। इसी गाने के कारण काका को जाना जाने लगा। इसके बाद काका ने 2 ओर गाने रिलीस किये तीजी सीट और लिबास  जिनमे से लिबास बहुत ज्यादा फेमस हुआ। 

ये भी जाने : गूगल की सफलता की कहानी | Google success story in Hindi

 

कंपनियों के ऑफर

इसी तरह काका ने टेम्परेरी प्यार गाना रिलीज किया और यह भी बहुत हिट हुआ। काका को इन गानो ने बहुत प्रसिद्ध बना दिया।  काका के पास बहुत सी कपनियों के ऑफर आ रहे हैं पर अभी वो किसी भी कम्पनी के साथ काम नहीं करना चाहते। 

 

काका के गाने 

तो देखा आपने अगर आप भी अपने रंग-रूप कद काठी और किसी भी कारन से अपना आत्मविश्वास खो चुके हैं जाग जाईये। जैसे काका ने अपने जीवन में कठनाइयों से लड़ कर अपने आप को सफल बनाया है आप भी उसी तरह अपने आप को सफल बनाए। 

ये भी जाने :  panchatantra stories in hindi

 

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी  story of kaka singer पसंद आयी हो तो इसे शेयर जरूर करें। 

Leave a Comment