20 मुहावरे दसवीं कक्षा के लिए (2023) | muhavare in hindi for class 10

4.7/5 - (691 votes)

हिंदी मुहावरे और अर्थ और वाक्य, हिंदी मुहावरे, मुहावरे इन हिंदी, मुहावरा इन हिंदी, muhavare ka arth, muhavare ka arth, muhavare ka arth.

मुहावरा क्या है?

मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। कुछ लोग मुहावरे को ‘रोज़मर्रा’, ‘बोलचाल’, ‘तर्ज़ेकलाम’, या ‘इस्तलाह’ कहते हैं, किन्तु इनमें से कोई भी शब्द ‘मुहावरे’ का पूर्ण पर्यायवाची नहीं बन सका। संस्कृत वाङ्मय में मुहावरा का समानार्थक कोई शब्द नहीं पाया जाता। कुछ लोग इसके लिए ‘प्रयुक्तता’, ‘वाग्रीति’, ‘वाग्धारा’ अथवा ‘भाषा-सम्प्रदाय’ का प्रयोग करते हैं। वी०एस० आप्टे ने अपने ‘इंगलिश-संस्कृत कोश’ में मुहावरे के पर्यायवाची शब्दों में ‘वाक्-पद्धति’, ‘वाक् रीति’, ‘वाक्-व्यवहार’ और ‘विशिष्ट स्वरूप’ को लिखा है। पराड़कर जी ने ‘वाक्-सम्प्रदाय’ को मुहावरे का पर्यायवाची माना है। काका कालेलकर ने ‘वाक्-प्रचार’ को ‘मुहावरे’ के लिए ‘रूढ़ि’ शब्द का सुझाव दिया है। यूनानी भाषा में ‘मुहावरे’ को ‘ईडियोमा’, फ्रेंच में ‘इंडियाटिस्मी’ और अंग्रेजी में ‘ईडिअम’ कहते हैं।

यह जानकारी विकिपीडिया से ली गयी है ज्यादा जानने के लिए क्लिक करें


दसवीं कक्षा के लिए मुहावरे (muhavare in hindi for class 10)

अंगारों पर पैर रखना

अर्थ- कठिन कार्य करना।
वाक्य- हमारे देश के सैनिक अंगारों पर पैर रखकर देश की रक्षा करते हैं तभी हम घरों में सुरक्षित हैं।


अन्धे के हाथ बटेर लगना

अर्थ- भाग्यवश इच्छित वस्तु की प्राप्ति होना।
वाक्य- नरेंद्र चरवाहे को पेड़ के निचे खजाना क्या मिला, मानो अन्धे के हाथों बटेर लग गया।


अटका बनिया देय उधार

अर्थ- जब अपना काम अटका होता है तो मजबूरी में अनचाहा भी करना पड़ता है।
वाक्य- जब बहू ने हठ पकड़ ली कि यदि मुझे हार बनवाकर नहीं दिया तो वह देवर के विवाह में एक भी गहना नहीं देने देगी, बेचारी सास क्या करे! अटका बनिया देय उधार और उसने बहू को हार बनवा दिया।


आँखों में सरसों का फूलना

अर्थ- मस्ती होना।
वाक्य- कल शादी में रामू की आँखों में सरसों फूल रही थी। तभी वह अजीब हरकतें कर रहा था।


आग में घी डालना

अर्थ- क्रोध अथवा झगड़े को और अधिक भड़का देना।
वाक्य- विक्की की शिकायत से पहले ही मास्टर जी बहुत गुस्सा थे। कक्षा में विक्की की एक और हरकत ने तो जैसे आग में घी डालने का काम किया और मास्टर जी ने उसे कक्षा से बाहर निकल दिया।


आड़े हाथों लेना

अर्थ- शर्मिन्दा करना।
वाक्य- चोर अपनी गलती नहीं मान रहा था, लेकिन जब पुलिसवालों ने उसे आड़े हाथों लिया तब उसने सब सच-सच बता दिया।


आसमान टूट पड़ना

अर्थ- अचानक घोर विपत्ति आ जाना।
वाक्य- मोहन को उम्मीद थी कि वह परीक्षा में प्रथम आएगा लेकिन जब उसने परीक्षा में आये मुश्किल प्रश्न देखे तो उसके ऊपर आसमान टूट पड़ा


आसमान पर थूकना

अर्थ- सच्चरित्र व्यक्ति पर कलंक लगाने का प्रयास करना।
वाक्य- महात्मा गांधी पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाने वाले यह नहीं सोचते कि हम आसमान पर थूक रहे हैं।


आस्तीन का साँप

अर्थ- कपटी मित्र।
वाक्य- संदीप को अपनी बात बताना उचित नहीं है, क्योंकि वह आस्तीन का सांप है; वह सभी बातें शत्रुओं को बताता है।


उड़ती चिड़िया पहचानना

अर्थ- दूर से भाँप लेना।
वाक्य- सैनिक ने चोर से कहा, मैं उड़ती चिड़िया के पंख पहचानता हूँ।


 एड़ी-चोटी का पसीना एक करना

अर्थ- अत्यधिक परिश्रम करना।
वाक्य- दसवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना आसानी नहीं है एड़ी-चोटी का पसीना एक करना पड़ता है।


कलेजा मुँह को आना

अर्थ- अत्यधिक व्याकुल होना।
वाक्य- अपने मित्र के स्वर्गवास का समाचार सुनकर मोहन को ऐसा लगा जैसे उसका कलेजा मुँह को आ गया हो।


कोल्हू का बैल

अर्थ- अत्यन्त परिश्रमी।
वाक्य- सोहन स्कूल से घर पहुंचकर कोल्हू के बैल की तरह अपने माता पिता के साथ खेंतो में काम करता है


गड़े मुर्दे उखाड़ना

अर्थ- बहुत पुरानी बात दोहराना।
वाक्य- हमारे बड़े बुजुर्ग जो हमें सिखाते हैं कि जो हुआ सो हुआ हमें गड़े मुर्दे उखाड़ने से कोई लाभ नहीं मिलता है इसीलिए हमें पुरानी बातों को नहीं दोहराना चाहिए लेकिन आगे बढ़ते रहना चाहिए।

यह भी जाने: tongue twisters in Hindi are very difficult


घी के दीये जलाना

अर्थ- खुशी मनाना।
वाक्य- जब राम रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे तो नगर वासियों ने घी के दीये जलाये


जमीन पर पैर न रखना

अर्थ- बहुत अभिमान करना।
वाक्य- उसे क्लर्क की नौकरी क्या मिल गयी उसके पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे


ढिंढोरा पीटना

अर्थ- बात का खुलेआम प्रचार करना।
वाक्य- अपने लक्ष्य को पाने के लिए अपनी योजना को गुप्त रखना चाहिए कभी भी ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए।


दो नावों पर पैर रखना

अर्थ- दो अलग-अलग पक्षों से मिलकर रहना।
वाक्य- दो नावों पर पैर रखने वाले हमेशा डूब जाते हैं।


पाँचों उँगली घी में होना

अर्थ- आनन्द-ही-आनन्द होना।
वाक्य- व्यापार में इस बार रामलाल को बहुत ज्यादा लाभ हुआ है।चारों ओर से उसे मुनाफा ही मुनाफा हुआ।इस बार तो उसकी पांचों उंगलियां घी में है।


 बीड़ा उठाना

अर्थ- कोई जोखिम भरा काम करने की जिम्मेदारी लेना।
वाक्य- फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने युद्ध-क्षेत्र में घायलों की सेवा का बीड़ा उठाया

Leave a Comment