20 पांचवी कक्षा के लिए मुहावरे | muhavare in hindi for class 5

4.4/5 - (41 votes)

पांचवी कक्षा के लिए मुहावरे (muhavare in hindi for class 5

अँगारे बरसन

अर्थ- अत्यधिक गर्मी पड़ना।
वाक्य- जब कौआ पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था तब आसमान से अंगारे बरस रहे थे।


अक्ल का अन्धा

अर्थ- मूर्ख।
वाक्य- वह लड़का तो अक्ल का अन्धा है।


आँख का तारा

अर्थ- अत्यन्त प्यारा।
वाक्य- राहुल अपने माता-पिता की आँखों का तारा है।


आँख दिखाना

अर्थ- क्रुद्ध होना।
वाक्य- हमेशा अपने से बड़ों की अच्छी बात को मानना चाहिए कभी आंख दिखाना नहीं चाहिए।


आग-बबूला होना

अर्थ- अत्यधिक क्रोध करना।
वाक्य- कर्ण रमेश के जरा से मजाक से आग-बबूला हो गया।


कान भरना

अर्थ- चुगली करना।
वाक्य- आज मास्टर जी हमसे नाराज हैं किसी ने उनके कान भरे हैं।


गुड़-गोबर करना-

अर्थ- काम बिगाड़ना।
शादी में बहुत मजा आ रहा था पर बारिश ने सब गुड़ गोबर कर दिया।


 घोड़े बेचकर सोना

अर्थ- निश्चिन्त होना।
वाक्य- राम परीक्षा के परिणाम में उत्तीर्ण होते ही घोड़े बेच कर सो गया।


चूना लगाना

अर्थ- हानि पहुँचाना।
वाक्य- शहर में एक अनजान दुकान वाले में मुझे 100 रुपये का चुना लगा दिया।


झख मारना

अर्थ- व्यर्थ समय गँवाना/विवश होना।
वाक्य- 1. व्यर्थ में झख मारने की जगह पढ़ाई में ध्यान लगाओ।
2. झख मारकर मुझे वहां जाना ही पड़ा।


टपक पड़ना

अर्थ- सहसा बिना बुलाए आ पहुँचना।।
वाक्य- आपकी बात हो ही रही थी कि आप टपक पड़े


नजर लग जाना

अर्थ- बुरी दृष्टि का प्रभाव पड़ना।
वाक्य- नजर लगने के भय से माताएँ अपने बच्चों के माथे पर दिठौना काजल का टीका लगा देती हैं।


नाक कटना

अर्थ- बेइज्जती होना।
वाक्य- विक्की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाया जिससे उसके पिता की नाक कट गयी।


नौ-दो-ग्यारह होना

अर्थ- गायब हो जाना।
वाक्य- पुलिस को आता देख चोर नौ-दो-ग्यारह हो गए।


पानी फेर देना

अर्थ- निराश कर देना।
वाक्य- श्याम ने पहली गेंद पर आउट होकर पूरी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


मक्खियाँ मारना

अर्थ- बेकार बैठे रहना।
वाक्य- हम सब तुम्हारे इंतजार में कब से यहां मक्खियां मार रहे हैं।


लाल-पीला होना

अर्थ- क्रोधित होना।
वाक्य- कुमार को पढ़ने की जगह मोबाइल चलाता देख उसकी माँ उसपर लाल पिली हो गई।


सफेद झूठ

अर्थ- बिल्कुल झूठ।
वाक्य- उसका पांचवी कक्षा में प्रथम आना एक सफेद झूठ है।


होश उड़ जाना

अर्थ- घबरा जाना।
वाक्य- सामने से शेर को आता देखकर शिकारी के होश उड़ गए।


 मुँह में पानी भर आना

अर्थ- जी ललचाना।
वाक्य- दीपावली के अवसर पर रंग-बिरंगी मिठाइयां देख कर उसके मुँह में पानी भर आया।

Leave a Comment