चाणक्य नीति में स्त्रियों के बारे में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बातें कही गयी हैं जिन्हे आपको जरूर जानना चाहिए।
- चाणक्य
स्त्रियों का आहार पुरुषों की अपेक्षा दो गुना होता है, बुद्धि चौगुनी , साहस छह गुना होता है।
- चाणक्य
धन से धर्म की, योग से विद्या की, मधुरता से राजा की और अच्छी स्त्रियों से घर की रक्षा होती है।
- चाणक्य
जब तक स्त्रियों को अपने सतीत्व का ध्यान रहता है, उनके मन में अपने परिवार के प्रति प्रतिष्ठा रहती है, तब तक घर बचा रहता है।
- चाणक्य
स्त्रियों का बल उनके रंग रुप और यौवन के साथ-साथ उन्हें मधुर सव्यवहार में होता है।
- चाणक्य
स्त्री धन से बढ़कर कोई दूसरा अमूल्य रत्न नहीं क्योंकि स्त्री परिवार के लिए सम्मान, राष्ट्रीय सम्मान होने के साथ साथ लक्ष्मी का रूप होती है।
- चाणक्य
कोयल का सौंदर्य उसके स्वर में है, उसकी मीठी आवाज में है, कुरूप लोगों का सौन्दर्य उनके विद्यावान होने में है ठीक उसी प्रकार स्त्रियों का सोंद्रय उनके पतिव्रता होने में है।